Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Custom Header

{fbt_classic_header}
latest

जोरहाट में महिला दिवस पर आत्मरक्षा शिविर का सफल आयोजन

माहेश्वरी महिला संघटन की जोरहाट शाखा एवं साइन स्टार ताइक्वांडो अकादमी, जोरहाट के सयुक्त सौजन्य से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सेल्...

माहेश्वरी महिला संघटन की जोरहाट शाखा एवं साइन स्टार ताइक्वांडो अकादमी, जोरहाट के सयुक्त सौजन्य से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन किया गया, जिसमे शहर की महिलाओ एवं  लड़कियों को आत्म रक्षा का प्रक्षिशण  मुख्य ट्रेनर भास्कर सरकार एवं असिस्टेंट ट्रेनर प्रीति सरकार, दीपक शर्मा, फ़िरोज़ अली, ऋषिका शर्मा, पियूष सोनी आदि द्वारा दिया गया। 

शिविर में महिला संघटन की कार्यकारिणी सदस्य लीना राठी द्वारा भास्कर सरकार का स्वागत किया गया।  शिविर में बेड टच और गुड टच की जानकारी के साथ साथ सभी युवतियों को आत्मरक्षा की गुर सिखाये गए। 

शिविर समापन पर महिला संघटन की अध्यक्षा ममता करनानी द्वारा सफल आयोजन पर सभी ट्रेनर और लड़कियों को उज्जवल भविष्य की सुभकामनाये  दी गयी।

उल्लेखनीय हैं कि साइन स्टार ताइक्वांडो  अकादमी, जोरहाट नेशनल मार्शल आर्ट्स अकादमी, भारत द्वारा मान्यता प्राप्त अकादमी हैं, और समय समय पर अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रिय एवं अंतराष्ट्रीय स्टार पर अपने शहर एवं प्रदेश का नाम रोशन किया हैं। 

- खिलाडी न्यूज़ ब्यूरो 

Important Links