Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 2

Pages

Custom Header

Khiladi Sports News

खेल और खिलाड़ियों की बुलंद आवाज

latest

खेलो इंडिया गेम्स में 200 मीटर दौड़ में दुती चंद को हराकर जीता गोल्ड

कांतीरवा स्टेडियम में 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स' में 400 मीटर का खिताब जीतने के एक दिन बाद, युवा प्रिया मोहन ने सोमवार को अनुभव...

कांतीरवा स्टेडियम में 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स' में 400 मीटर का खिताब जीतने के एक दिन बाद, युवा प्रिया मोहन ने सोमवार को अनुभवी दुती चंद को हराकर 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

एशियाई खेलों (2018) की रजत पदक विजेता दुती ने दौड़ में पहली 100 मीटर की बढ़त हासिल की, लेकिन 19 वर्षीय प्रिया ने 23.90 सेकंड के समय के साथ दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया। दुती ने 24.02 सेकेंड के समय के साथ रजत और रांची विश्वविद्यालय की फ्लोरेंस बारला ने 24.13 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

प्रिया ने कहा कि मैं सीनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने और अपने समय में सुधार करने के लिए अब यूरोप की यात्रा करूंगी। यह एक अच्छी शुरुआत है, मुझे आत्मविश्वास देता है।

रांची विश्वविद्यालय की फ्लोरेंस बारला ने 24.13 सेकेंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

Important Links