Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, June 5

Pages

Custom Header

Khiladi Sports News

खेल और खिलाड़ियों की बुलंद आवाज

latest

नेशनल सेल्फ डिफेंस मिशन का आधिकारिक प्रमोचन

आज अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद द्वारा प्रमाणित डॉ बी आर अम्बेडकर स्पोर्ट्स फाउंडेशन एवं राष...

आज अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद द्वारा प्रमाणित डॉ बी आर अम्बेडकर स्पोर्ट्स फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स अकादमी इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में नेशनल सेल्फ डिफेंस मिशन का आधिकारिक प्रमोचन किया गया।  
नेशनल सेल्फ डिफेंस मिशन के अधीन देश के सभी ग्रामीण, कस्बो, शहरो, स्कूलो, कॉलेजो एवं सोसाइटीयो में लड़कियों और महिलाओ को मार्शल आर्ट्स एवं आत्मरक्षा की तकनीकी का अभ्यास कराया जा रहा हैं और आत्मरक्षा के साथ साथ महिलाओ को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी बनाने की पहल की जाएगी।  
देश में नेशनल सेल्फ डिफेंस मिशन को संचालित करने के लिए एक बोर्ड बनाया जा रहा हैं, जिसमे एक चेयरमैन, दो वाईस चेयरमैन और एक नेशनल कोऑर्डिनेटर, एक प्रॉकेक्ट कोऑर्डिनेटर, दो सहायक प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के आलावा एक चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर फाउंडेशन द्वारा नियुक्त किया जाएगा।  
डॉ बी आर अम्बेडकर स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा नेशनल सेल्फ डिफेंस मिशन को सचकित करने के लिए सोनी भारत को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नामित किया गया हैं, इसके आलावा देश में करीब 36 राज्य कोऑर्डिनेटर एवं 742 जिला कोऑर्डिनेटर के साथ साथ प्रत्येक ज़िले में 5 से 10 ट्रेनर नियुक्त किये जायेगे, जो नेशनल मार्शल आर्ट्स अकादमी द्वारा अधिकृत होंगे और उनके द्वारा महिलाओ को आत्मरक्षा के साथ साथ आत्म-सम्मान, आत्म-निर्भर और स्वभानी बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। 
नेशनल सेल्फ डिफेंस मिशन को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के आलावा कॉर्पोरेट की भी मदत ली जाएगी। 
राष्ट्रीय आत्मरक्षा मिशन से जुड़ने के लिए आपको मार्शल आर्ट्स और सेल्फ डिफेंस का तकनीकी ज्ञान होना चाहिए। अगर आप इस अभियान से एक जिला/ राज्य कोऑर्डिनेटर के रूप में जुड़ना चाहते हैं तो आप अपना बायोडाटा/ आवेदन ईमेल द्वारा भेज सकते हैं - nsdmscheme@gmail.com
राष्ट्रीय आत्मरक्षा मिशन (NSDM) के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट विजिट कीजिए - https://nmaaindia.com/nsdm

- बी. के. भारत 

Important Links