Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 7

Pages

Custom Header

Khiladi Sports News

खेल और खिलाड़ियों की बुलंद आवाज

latest

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा 96 पदक के साथ तालिका में सबसे आगे

हरियाणा अभी भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स की पदक तालिका में आगे चल रही है और कल शाम 5 बजे तक हरियाणा ने 96 पदक जीते हैं। इनमें 33 स्वर्ण, 27 रजत ...

हरियाणा अभी भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स की पदक तालिका में आगे चल रही है और कल शाम 5 बजे तक हरियाणा ने 96 पदक जीते हैं। इनमें 33 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं। गुरुवार शाम 5 बजे तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में तीन स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य के साथ कुल 14 पदक जीते हैं. बैडमिंटन में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों की झोली में आया है। साइकिलिंग में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और छह कांस्य पदक जीते हैं, जबकि गतका में एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते हैं.

इसी तरह जिम्नास्टिक में एक कांस्य पदक, कबड्डी में एक स्वर्ण और एक रजत पदक। सूटिंग में तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। हरियाणा के खिलाड़ियों ने तैराकी में एक स्वर्ण और थांग-ता में एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। वॉलीबॉल में दो रजत और भारोत्तोलन में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीते। हरियाणा को कुश्ती में 16 स्वर्ण, 10 रजत, 12 कांस्य पदक और योग में एक स्वर्ण और पांच कांस्य पदक मिले हैं।

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में चल रहे मुख्य मैचों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं और हरियाणा और महाराष्ट्र में मेडल टेबल में पहले और दूसरे स्थान के लिए होड़ मची हुई है. खेलो इंडिया में इस बार 438 स्पर्धाओं में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों की भागीदारी है और मेजबान राज्य हरियाणा के खिलाड़ी 579 स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।

Important Links

ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एंड गेम्स फेडरेशन भारत की नई परिषद का गठ...

The Indian Combat League Season 4 was successfully organised...

इंडियन कॉम्बैट लीग सीजन 4 का आगाज़

भागलपुर में गिल्ली डंडा का तकनिकी सेमिनार का समापन

Sport for All Stakeholders' Conference 2023

भागलपुर में होगा गिल्ली डंडा टेक्निकल सेमिनार का आयोजन

देहरादून में आज से सातवें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट गेम्स का आगा...

'गिल्ली-डंडा' खेलो इंडिया रूरल एंड इंडीजीनस नेशनल गेम्स में ...

आईओसी द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग

अब जंतर मंतर पर खिलाड़ी करेंगे सत्याग्रह ?